भैरमगढ़ में वन अधिकार पट्टा वितरण कार्यक्रम में राजनीतिक पक्षपात का आरोप

0

कांग्रेस जनप्रतिनिधियों का अपमान, क्षेत्र में बढ़ा राजनीतिक असंतोष


बीजापुर - जनपद पंचायत भैरमगढ़ परिसर में शुक्रवार को प्रशासनिक स्तर पर आयोजित वन अधिकार पट्टा वितरण कार्यक्रम में राजनीतिक पक्षपात के आरोप सामने आए हैं। कार्यक्रम के दौरान सत्ताधारी दल से जुड़े जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा समर्थित कार्यकर्ताओं को विशेष सम्मान दिए जाने की बात कही जा रही है, जबकि विपक्ष से जुड़े जनप्रतिनिधियों को उपेक्षा और अपमान का सामना करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य लच्छुराम मोडियाम और जनपद सदस्य नीलो लेकाम को कार्यक्रम स्थल पर मंच पर बुलाकर अपमानित किए जाने की घटना ने माहौल को गरमा दिया है। इस पूरे प्रकरण के बाद क्षेत्र में राजनीतिक असंतोष और नाराजगी स्पष्ट रूप से देखी जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वन अधिकार पट्टा वितरण जैसे कार्यक्रम सरकारी तंत्र के तहत आयोजित किए जाते हैं, इनमें सभी जनप्रतिनिधियों को समान सम्मान मिलना चाहिए, चाहे वे किसी भी राजनीतिक दल से हों।

वहीं, कांग्रेस समर्थित जिला पंचायत सदस्य लच्छुराम मोडियाम ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा प्रशासन पूरी तरह से भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रहा है। यह कार्यक्रम सरकारी नहीं बल्कि राजनीतिक रंग में रंगा हुआ था। मैं इसका पुरजोर विरोध करता हूं।

इस तरह की घटनाएं स्थानीय स्तर पर सत्ता और विपक्ष के बीच टकराव को और बढ़ा सकती हैं।


Image

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Blogger Templates