940 कंबलों का वितरण, बस्तर संभाग के तीन जिलों में पहुँची राहत
बीजापुर - बस्तर संभाग के कई जिलों में हाल ही में आई भीषण बाढ़ ने जन-जीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। हजारों परिवार प्रभावित हुए और अनेक गांवों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। इस आपदा की मार झेल रहे गरीब और असहाय परिवारों की मदद के लिए जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ ने आगे आकर सराहनीय पहल की है।
जिला अध्यक्ष श्री आनकारी सुधाकर एवं जिला संयोजक श्री पन्ना लाल सिंह ने सयुक्त रूप से प्रेस विज्ञाप्ति के माध्यम से बताया कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री चन्द्रिका सिंह स्वयं दंतेवाड़ा जिले में बाढ़ से प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि बाढ़ पीड़ितों की स्थिति देखकर हर किसी का हृदय द्रवित हो सकता है। इस भयावह दृश्य ने उन्हें संगठन स्तर पर तत्काल राहत कार्य प्रारंभ करने के लिए प्रेरित किया। इसी निर्णय के तहत पीड़ितों तक त्वरित राहत पहुँचाने के लिए कंबल वितरण अभियान शुरू किया गया।
अलग-अलग जिलों में कंबल वितरण
जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ ने 3 सितंबर को कलेक्टर बस्तर को 375 नग कंबल, 4 सितंबर के कलेक्टर दंतेवाड़ा को 375 नग कंबल और 8 सितंबर को कलेक्टर बीजापुर को 190 नग कंबल अब तक कुल 940 कंबलों का वितरण किया है। कलेक्टरों ने संघ की इस मानवीय पहल का स्वागत करते हुए आभार जताया और संगठन से आग्रह किया कि सामग्री सीधे पीड़ितों तक पहुँचाई जाएगी।
बीजापुर जिले में आयोजित विशेष कार्यक्रम
बीजापुर जिला कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री चन्द्रिका सिंह ने स्पष्ट कहा 'जन अधिकार सामाजिक कल्याण संघ हमेशा जन-जन के साथ खड़ा है। हर आपदा और विपदा की घड़ी में हमारा संगठन समाज की सेवा के लिए तत्पर रहेगा। यह हमारी जिम्मेदारी है कि किसी भी असहाय परिवार को खुद को अकेला महसूस न होने दें।'
कंबल वितरण के दौरान गठरीबद्ध सामग्री एसडीएम बीजापुर ने विधिवत प्राप्त की। इस अवसर पर स्थानीय पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया और संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।
इस सेवा कार्य में संघ के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे। जिनमें मुख्य रूप से श्री कोटेश्वर राव चापड़ी (प्रदेश उपाध्यक्ष), श्री के. के. चापड़ी (जिला महासचिव), श्री मारूती कापेवार (प्रदेश उपाध्यक्ष), श्री सत्यभान सिंह जादोन (प्रदेश महासचिव), श्रीमती इंद्रा शर्मा (प्रदेश सचिव), श्रीमती इंद्रा ठाकुर (जिला सचिव), श्री तेलम बोरैया (जिला संरक्षक), बी.एस. नागेश (जिला महासचिव), श्री मल्लाराम मोडियम (जिला सचिव), श्री नागोराव गुरला (जिला सचिव), श्रीमती जयंती परते (जिला अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ), श्रीमती बी. पुष्पाराव (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), श्रीमती चन्द्रकांता राव (जिला सचिव), श्रीमती सुशीला नाग (सदस्य, महिला प्रकोष्ठ), श्रीमती गौरी पटेल (सदस्य, महिला प्रकोष्ठ) इन सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से बाढ़ पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में संगठन ने अपील की कि यह केवल एक शुरुआत है। समाज के हर वर्ग को आगे आकर असहाय एवं गरीब परिवारों की मदद करनी चाहिए, ताकि किसी को भी विपत्ति की घड़ी में अकेलापन महसूस न हो।



