बस्तर के जन, जंगल और जमीन के लिए एकजुट हुआ बस्तर मुक्ति मोर्चा, श्रेष्ठ बस्तर निर्माण की दिशा में बड़ा कदम

0

 

संयोजक नवनीत चाँद ने संभागीय, जिला, एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारियों की पहली सूची जारी की



जगदलपुर - बस्तर मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक माननीय श्री नवनीत चाँद के नेतृत्व में संगठन का विस्तार करते हुए संभागीय, जिला, नगर मंडल एवं प्रकोष्ठ कार्यकारिणी की प्रथम सूची जारी की गई। इस अवसर पर उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और संकल्प दोहराया कि बस्तर की जनता, जंगल और जमीन के लिए संगठन पूरी निडरता के साथ संघर्ष करेगा।



उन्होंने कहा कि बस्तर मुक्ति मोर्चा का हर कार्यकर्ता बस्तर के विकास और अधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेगा। मोर्चा की नई कार्यकारिणी के गठन के साथ संगठन ने श्रेष्ठ बस्तर निर्माण के लक्ष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

 

बस्तर मुक्ति मोर्चा की संभागीय कार्यकारिणी और जिला अध्यक्षों की सूची


संभागीय पदाधिकारी


1. भरत कौशिक – (संभागीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कोंडागांव)


2. अशोक गडामी – (संभागीय महामंत्री, सुकमा)


3. बलिराम कच्लाम – (संभागीय महामंत्री, नारायणपुर)


4. श्रीमती बेला तेलाम – (संभागीय महामंत्री, दंतेवाड़ा)


5. दीपक मरकाम – (संभागीय महामंत्री, बीजापुर)


6. विनोद शोरी – (संभागीय सचिव, कोंडागांव)


7. रामनाथ नेगी – (संभागीय महामंत्री, दंतेवाड़ा)


8. रोडरिक सोमा – (संभागीय महामंत्री / प्रवक्ता, बस्तर)


9. चाम सिंह नेताम – (संभागीय महामंत्री, कोंडागांव)


10. धर्मेंद्र सिंह – (संभागीय सचिव, सुकमा)


11. जेवियर जॉन – (संभागीय सचिव, जगदलपुर)


प्रमुख जिला अध्यक्ष


1. नरेंद्र नेताम – (जिला अध्यक्ष, कोंडागांव)


2. नरेंद्र देवांगन – (जिला अध्यक्ष, नारायणपुर)


3. रयमन मरकाम – (जिला अध्यक्ष, दंतेवाड़ा)


4. गुड्डू कोरसा – (जिला अध्यक्ष, बीजापुर)


5. पी. प्रसाद राजू – (जिला अध्यक्ष, सुकमा)


नगर मंडल और युवा विंग के पदाधिकारी


जगदलपुर नगर मंडल अध्यक्ष


1. मेहताब सिंह – (नगर मंडल अध्यक्ष, जगदलपुर)


2. रामु नाग – (ग्रामीण जगदलपुर अध्यक्ष)


3. हिमांशु आनंद – (जगदलपुर युवा संगठन अध्यक्ष)


4. श्रीमती संगीता सरकार – (जगदलपुर महिला मोर्चा अध्यक्ष)


युवा विंग कार्यकारिणी


1. रितेश नाथ – (वरिष्ठ उपाध्यक्ष)


2. आर्यन सूर्या – (वरिष्ठ महामंत्री)


3. डेनिस दास – (महामंत्री)


4. आयुष सिंह – (महामंत्री)


5. फाउल नाग – (सचिव)


6. आर्यन पीटर – (कोषाध्यक्ष)


महिला मोर्चा कार्यकारिणी


1. श्रीमती प्रिया यादव – (वरिष्ठ उपाध्यक्ष)


2. श्रीमती श्रद्धा कुमरे – (वरिष्ठ महामंत्री)


3. श्रीमती ज्योत्स्ना कुमार – (वरिष्ठ महामंत्री)


4. श्रीमती किरण नाग – (महामंत्री)


5. श्रीमती मोहनी सिंह – (महामंत्री)


6. श्रीमती निहारिका सिंह – (महामंत्री)


बस्तर मुक्ति मोर्चा के संयोजक नवनीत चाँद ने कहा कि यह संगठन बस्तर की जनता की आवाज बनेगा। संघठन में जन-जातीय अधिकारों की सुरक्षा, बस्तर के विकास के लिए नई रणनीतियाँ, जंगल और जमीन के संरक्षण के लिए संघर्ष, रोजगार और शिक्षा के लिए विशेष अभियान, बस्तर के पारंपरिक रीति-रिवाजों की रक्षा करना प्रमुख उद्देश्य होगा। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आग्रह किया कि वे जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझें और उनके समाधान के लिए कार्य करें।


बस्तर की जनता अब अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रही है और अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए संगठित हो रही है। बस्तर मुक्ति मोर्चा का यह अभियान बस्तर को एक नई दिशा देने में सहायक साबित होगा।




Image

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Blogger Templates