छ: माओवादी गिरफ्तार, बेदरे और भैरमगढ़ थाना क्षेत्र में अलग-अलग मामलों में शामिल थे आरोपी

0



बीजापुर - जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से छह फरार माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन आरोपियों को थाना बेदरे क्षेत्र से और तीन आरोपियों को थाना भैरमगढ़ क्षेत्र से पकड़ा गया।


थाना बेदरे - अपहरण और हत्या के आरोप में तीन माओवादी गिरफ्तार



थाना बेदरे और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (छसबल) की 18वीं ई वाहिनी की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के एड़कापल्ली से तीन फरार माओवादियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी ग्रामीण के अपहरण और हत्या के मामले में वांछित थे। पकड़े गए माओवादी -


1. रमेश मिच्चा (ग्राम पार्टी कमेटी सदस्य) – पिता इरपा मिच्चा, उम्र 29 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी एड़कापल्ली, थाना बेदरे


2. राकेश वाचम (ग्राम पार्टी कमेटी सदस्य) – पिता दशा वाचम, उम्र 23 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी एड़कापल्ली, थाना बेदरे


3. बाजू वाचम (मिलिशिया सदस्य) – पिता डोग्गा वाचम, उम्र 32 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी एड़कापल्ली, थाना बेदरे


थाना भैरमगढ़ - आगजनी और मारपीट के मामले में तीन माओवादी गिरफ्तार



थाना भैरमगढ़ और डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के चिहका गांव से तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया। ये सभी थाना भैरमगढ़ के अपराध क्रमांक 08/2023 के तहत ओड़सा घुड़साकल स्टॉप डेम निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आगजनी करने और कर्मचारियों से मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे थे। गिरफ्तार माओवादी -


1. लालू भोगामी (मिलिशिया सदस्य) – पिता सुखराम, उम्र 32 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी चिहका, थाना भैरमगढ़


2. ईश्वर कुपाल (मिलिशिया सदस्य) – पिता नड़गी, उम्र 32 वर्ष, निवासी चिहका, थाना भैरमगढ़


3. रतीराम जुर्री (मिलिशिया सदस्य) – पिता कोसा, उम्र 30 वर्ष, निवासी चिहका, थाना भैरमगढ़


गिरफ्तार किए गए माओवादियों के खिलाफ थाना भैरमगढ़ में स्थाई वारंट लंबित था।


सुरक्षा बलों द्वारा पकड़े गए सभी छह माओवादियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय, बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।





Image

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Blogger Templates