महिला कांग्रेस ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, नीना रावतिया उद्दे ने शॉल और श्रीफल भेंट कर वरिष्ठ महिलाओं का किया सम्मान

0

 


बीजापुर - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला महिला कांग्रेस बीजापुर ने शनिवार को जिला मुख्यालय में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर हर्षोल्लास से महिला दिवस मनाया। इस मौके पर खेल प्रतियोगिताएं, नृत्य कला प्रदर्शन तथा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।




कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महामंत्री श्रीमती नीना रावतिया उद्दे ने विजेता एवं उपविजेता महिलाओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा, ज़िले की वरिष्ठ महिलाओं - सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्रीमती सिन्धुमती स्वामी, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्रीमती रेखा दास एवं श्रीमती इंद्रा देवी ध्रुव को शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।


महिलाओं की उपलब्धियों को सराहा, समानता पर दिया जोर


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती नीना रावतिया उद्दे ने कहा कि आज की महिलाएं राजनीति, विज्ञान, शिक्षा, प्रशासन और खेल समेत हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत की महिलाओं ने स्वतंत्रता संग्राम में भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष किया, जिसका परिणाम है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में समानता का अधिकार प्राप्त कर चुकी हैं।


उन्होंने कांग्रेस पार्टी की ओर से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि पंचायती राज कानून में महिलाओं को 50% आरक्षण देना कांग्रेस पार्टी का ऐतिहासिक निर्णय था, जिसने महिलाओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान किए हैं।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं हुईं शामिल


इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव शेख रजिया, महिला मीडिया प्रभारी श्रीमती संजना चौहान, पार्षद श्रीमती बबीता झाड़ी, पूर्व पार्षद कविता यादव, ललिता झाड़ी, जानकी साहनी, ममता पांडे, सकीना बानो, गीता कश्यप, इंद्रदेवी कुंजाम, श्रीमती जमुना कोरसा, अलीसा, ज्योति स्वामी, सरिता साहू, कमला यादव, चांदनी मरावी, सुमन केसरवानी, माला यादव, मीना यादव, बी सत्यभामा, सीजल नाग, लवी जुवैरा, सुनीता हेमला, आशा ठाकुर, सरोज सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।


कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका और उनके संघर्ष को रेखांकित करते हुए सभी ने इस दिवस को एक प्रेरणादायक अवसर बताया और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।



Image

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Blogger Templates