IED ब्लास्ट - कोबरा 202 का जवान घायल, माओवादी इलाके में एरिया डॉमिनेशन के दौरान हुआ हमला, हालत स्थिर

0

 


बीजापुर - जिले में माओवादी प्रभावित क्षेत्र में एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी दौरान नम्बी कैम्प के कोबरा 202 बटालियन के जवानों पर माओवादियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED से हमला किया गया। इस विस्फोट में कोबरा 202 बटालियन के आरक्षक अरुण कुमार यादव घायल हो गए।


घायल जवान को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया


IED ब्लास्ट की घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र को घेर लिया और घायल जवान को प्राथमिक उपचार देने के बाद बीजापुर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों द्वारा जांच के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया।


जवान की हालत स्थिर, खतरे से बाहर


आरक्षक अरुण कुमार यादव की हालत सामान्य एवं खतरे से बाहर है। सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है और माओवादियों के खिलाफ ऑपरेशन को और आक्रामक बनाने की योजना बनाई जा रही है।


नक्सली गतिविधियों पर बढ़ी सतर्कता


IED ब्लास्ट की इस घटना के बाद सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है। माओवाद प्रभावित इलाकों में लगातार एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन चलाया जा रहा है ताकि नक्सली गतिविधियों को रोका जा सके और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।




Image

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Blogger Templates