कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने फहराया तिरंगा, गणतंत्र दिवस पर दी शुभकामनाएं

0

 

बीजापुर - 76वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर बीजापुर जिले के कलेक्टर श्री संबित मिश्रा ने कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के पश्चात सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ राष्ट्रगान गाया गया, जिससे परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।


कलेक्टर श्री मिश्रा ने परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और देशहित में अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करने की प्रेरणा दी।


इस समारोह में संयुक्त कलेक्टर श्री जागेश्वर कौशल, डिप्टी कलेक्टर श्री उत्तम सिंह पंचारी, श्री अभिषेक तंबोली सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि यह दिन हमें हमारे संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने और जिले के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।



Image

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Blogger Templates