कौन मारेगा बाजी? भाजपा या कांग्रेस? भाजपा से गीता सोम पुजारी उम्मीदवार, कांग्रेस ने सुनीता जितेन्द्र हेमला पर जताया भरोसा

0

 

बीजापुर - नगर पालिका चुनाव का माहौल अब और भी गरमाया हुआ है, क्योंकि कांग्रेस और भाजपा ने अपने अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल कर दिया है। चुनावी सरगर्मी के बीच, बीजापुर नगर पालिका अध्यक्ष पद और पार्षद पद के लिए दोनों प्रमुख दलों ने पूरी ताकत से अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जिससे यह चुनावी मुकाबला और भी रोमांचक बन गया है।


अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला, कांग्रेस की सुनीता जितेन्द्र हेमला और भाजपा की गीता सोम पुजारी


इस बार बीजापुर नगर पालिका अध्यक्ष पद एससी महिला के लिए आरक्षित है, और दोनों प्रमुख दलों ने इस पद पर अपनी-अपनी मजबूत महिला उम्मीदवारों को उतारा है। कांग्रेस ने सुनीता जितेंद्र हेमला को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो पार्टी के लिए एक मजबूत चेहरा मानी जाती हैं। वहीं, भाजपा ने गीता सोम पुजारी, जो पूर्व पालिका अध्यक्ष सुखलाल पुजारी की पुत्रवधू हैं, को मैदान में उतारा है। दोनों पार्टियां इस पद पर अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं, और उनके समर्थक पूरी ताकत से प्रचार में जुटे हैं।


पार्षद पद पर भी जोरदार मुकाबला, 15-15 के साथ 8 और उम्मीदवार मैदान में


बीजापुर नगर पालिका के 15 वार्डों में पार्षद पद के लिए भी कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल रही है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने 15-15 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। वही और 8 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल करवाया है


पार्षद पद के लिए प्रत्याशी


1. शहीद बुधराम राणा नगर वार्ड (अनुसूचित जनजाति - मुक्त)


भाजपा : अरविंद पुजारी


कांग्रेस : सदाशिव राणा


कांग्रेस : लक्ष्मण कडती


2. पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड (अनुसूचित जनजाति - महिला)


भाजपा : यशोदा पैकरा


कांग्रेस : वर्षा कुंजाम


3. बीजा हल्बा नगर वार्ड (अनुसूचित जनजाति - मुक्त)


भाजपा : हितेश साहनी


कांग्रेस : हरिन्धर मांझी


4. महात्मा गांधी वार्ड (अनुसूचित जनजाति - मुक्त)


भाजपा : हरीश बेलसरिया


कांग्रेस : बेनहुर रावतिया


5. डॉ. अंबेडकर वार्ड (अनुसूचित जनजाति - महिला)


भाजपा : राधा लकड़ा


कांग्रेस : शोसांती कुजुर


कांग्रेस : करुणा नाग


6. इंदिरा गांधी वार्ड (अनारक्षित - महिला)


भाजपा : संध्या हलदार


भाजपा : सुगन्थी चालकी


कांग्रेस : स्मिता सत्येंद्र पंथ


7. शांति नगर वार्ड (अनुसूचित जनजाति - मुक्त)


भाजपा : मुन्ना ताती


कांग्रेस : सम्माराम हेमला


8. डॉ. राजेंद्र प्रसाद वार्ड (अनारक्षित - महिला)


भाजपा : बसंती लिंगम


कांग्रेस : संगीता नाग


आप : प्रेमलता सलाम


9. चंद्रशेखर आजाद वार्ड (अनारक्षित - मुक्त)


भाजपा : सुनील साहू


भाजपा : भुवन सिंह चौहान


कांग्रेस : राजीव सिंह


10. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड (अनुसूचित जाति - महिला)


भाजपा : धनलक्ष्मी झाड़ी


भाजपा : माहेश्वरी झाड़ी


कांग्रेस : बबीता झाड़ी


11. स्व. मोहनलाल नेताजी वार्ड (अनारक्षित - मुक्त)


भाजपा : संजय कुमार रिवानी


कांग्रेस : कलाम खान


12. सुभाषचंद्र बोस वार्ड (अनुसूचित जाति - मुक्त)


भाजपा : विक्रम कुमार दूधी


कांग्रेस : पुरुषोत्तम सल्लूर


13. प्रवीर चंद्र वार्ड (अनारक्षित - मुक्त)


भाजपा : मुकेश राठी


कांग्रेस : प्रवीण डोंगरे


14. चिकटराज वार्ड (अनुसूचित जनजाति - मुक्त)


भाजपा : सत्यवती परतागिरी


कांग्रेस : महेश बेलसरिया


15. शहीद नारायण वार्ड (अनारक्षित - मुक्त)


भाजपा : पुरुषोत्तम भंडारी


कांग्रेस : अखलेश नाग


नामांकन रैली में जोश, भाजपा और कांग्रेस दोनों ने दिखाया आक्रामक प्रचार


नामांकन के दौरान भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था। भाजपा ने अपनी रैली में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा के नेतृत्व में जोरदार प्रचार किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। दूसरी ओर, कांग्रेस ने विधायक विक्रम मंडावी और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर की उपस्थिति में अपने उम्मीदवारों का नामांकन दाखिल किया।


कांग्रेस और भाजपा के अंदरूनी संघर्ष, टिकट वितरण को लेकर चला नाराजगी


नामांकन प्रक्रिया के दौरान दोनों प्रमुख दलों में अंदरूनी संघर्ष की खबरें सामने आई थी। कई दावेदारों को टिकट नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिली है, जो अंततः चुनावी रणनीतियों और परिणामों पर असर डाल सकता है। कांग्रेस ने भाजपा के एक नेता नंद किशोर राणा के घर में सेंधमारी करते हुए उनके भाई को टिकट दिया, जिससे पार्टी में एक नया समीकरण बन गया है।


अध्यक्ष पद पर एससी महिला आरक्षण, दोनों दलों का पूरा जोर


बीजापुर नगर पालिका अध्यक्ष पद इस बार एससी महिला के लिए आरक्षित होने के कारण, दोनों प्रमुख दलों ने इस पद पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। यह मुकाबला बीजापुर नगर पालिका की सत्ता के लिए निर्णायक साबित हो सकता है, क्योंकि दोनों ही दल इस पद पर अपनी जीत के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।



नतीजे क्या होंगे?


बीजापुर नगर पालिका चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों की तैयारियों से यह साफ है कि मुकाबला बेहद दिलचस्प होने वाला है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही अपनी-अपनी रणनीतियों के साथ अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि इस चुनावी जंग में कौन सी पार्टी बाजी मारती है।




Image

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Blogger Templates