![]() |
(फाइल फोटो) |
बीजापुर - जिले के सीमावर्ती क्षेत्र कर्रेगुट्टा के घने जंगलों में हाल ही में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुआ था जो 20 दिनों तक चला, यहां मुठभेड़ आज तक का सबसे बड़ा नक्सली ऑपरेशन है।
इस मुठभेड़ में मौके से माओवादियों के 31 शवों को बरामद किया गया जिनमें से अब तक 20 की पहचान कर ली गई है। बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने इस संबंध में जानकारी दी।
पहचाने गए 20 नक्सलियों में से 11 शवों को पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। शेष 9 शवों की पोस्टमार्टम प्रक्रिया तथा कानूनी कार्रवाई अभी जारी है।
वहीं, मुठभेड़ में मारे गए अन्य 11 नक्सलियों के शवों की पहचान की प्रक्रिया भी पुलिस द्वारा जारी है। पहचान होते ही ये शव भी नियमानुसार परिजनों को सौंपा जाएगा।
कर्रेगुट्टा के जंगल लंबे समय से नक्सली गतिविधियों का गढ़ माने जाते रहे हैं, और इस कार्रवाई से नक्सल संगठन को एक बड़ा झटका लगा है।
