36 लाख के इनामी 8 माओवादियों समेत 14 गिरफ्तार, जंगलों से हथियार और औजार बरामद

0

 


बीजापुर - जिले के थाना उसूर क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान के तहत डीआरजी बीजापुर, कोबरा 205, 210, केरिपु 196 और 229 की संयुक्त टीम ने टेकमेटला, नड़पल्ली और मल्लेमपेंटा के जंगलों में बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के दौरान 14 हार्डकोर माओवादियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 36 लाख रुपये के इनामी 8 माओवादी शामिल हैं।


गिरफ्तार माओवादियों में शामिल शीर्ष नाम और इनाम की राशि:-


  • कमली कोड़ेम ऊर्फ कोदूम - 8 लाख रुपये,
  • चैते सोढ़ी ऊर्फ रीलो - 8 लाख रुपये,
  • जोगी सोढ़ी ऊर्फ टोक्कू - 8 लाख रुपये,
  • राजे सोढ़ी ऊर्फ बोडडो - 8 लाख रुपये,
  • देवा मड़कम ऊर्फ बोटी - 1 लाख रुपये,
  • कोसा माड़वी - 1 लाख रुपये,
  • लिंगा कुहरामी ऊर्फ गेल्ले लिंगा - 1 लाख रुपये,
  • हुंगा कुंजाम सोमड़ा मड़कम ऊर्फ राजू - 1 लाख रुपये।






इसके अतिरिक्त 6 अन्य माओवादी, जो संघम और आरपीसी शाखाओं में सक्रिय थे, उन्हें भी गिरफ्तार किया गया है।


माओवादियों के मेमोरेंडम बयान के आधार पर जंगल में छुपाए गए 23 लकड़ी और 8 लोहे के स्पाइक, लकड़ी का बेट लगा हुआ गैती (जमीन खोदने का औजार) बरामद किया गया है।


गिरफ्तार माओवादी 30 नवंबर 2022 - टेकमेटला जंगल में स्पाइक लगाने की घटना, जिसमें दो जवान घायल, 19 जून 2024 - नड़पल्ली जंगल में प्रेशर IED लगाकर एक महिला को घायल करने की घटना, 6 जनवरी 2025 - उसूर-नड़पल्ली मार्ग पर पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के लिए IED लगाने की साजिश में शामिल रहे हैं।


गिरफ्तार माओवादियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस और सुरक्षा बलों की इस संयुक्त कार्रवाई से माओवादी गतिविधियों पर बड़ा प्रभाव पड़ने की संभावना है।


जिले में माओवादियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सुरक्षा बलों की इस सफलता से इलाके में शांति और सुरक्षा स्थापित करने में मदद मिलेगी।



Image

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Blogger Templates