बीजापुर - जिले के तर्रेम थाना क्षेत्रान्तर्गत चिन्नागेलुर कैंप से केरिपु 229 वाहिनी की टीम ने रविवार को आरओपी और डिमाइनिंग ड्यूटी के दौरान एक बड़ी सफलता हासिल की है। तर्रेम-चिन्नागेलुर मार्ग पर तर्रेम टेकरी के पास पगडंडी मार्ग में माओवादियों द्वारा लगाए गए शक्तिशाली IED को सुरक्षा बलों ने सतर्कता से बरामद कर निष्क्रिय कर दिया।
यह IED पाइप में लगाकर डायरेक्शनल बम के रूप में तैयार कर प्रेशर स्विच सिस्टम के माध्यम से जोड़ा गया था, ताकि हल्का दबाव पड़ते ही यह विस्फोट कर सके। माओवादियों ने इसे सुरक्षा बलों को निशाना बनाने और पुलिस पार्टी को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से लगाया था।
सतर्कता और सूझबूझ ने बचाई जानें
सुरक्षा बलों की सतर्कता और अनुभव के चलते इस खतरनाक विस्फोटक को समय रहते बरामद कर निष्क्रिय कर दिया गया।
क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने और माओवादियों की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए अतिरिक्त उपाय किया जा रहा हैं। माओवाद प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा बलों की यह कार्रवाई उनकी सतर्कता और सूझबूझ का प्रमाण है। यह घटना न केवल माओवादियों की साजिश को विफल करने में महत्वपूर्ण साबित हुई, बल्कि क्षेत्र में लोगों के बीच सुरक्षा बलों के प्रति विश्वास को भी मजबूत किया है।


