01 लाख के इनामी DAKMS अध्यक्ष सहित 03 माओवादी गिरफ्तार

0

 


बीजापुर - जिले में माओवादियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पामेड़ थाना और केरिपु 151 की संयुक्त टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। धरमाराम और जीड़पल्ली के जंगलों में चलाए गए सर्च अभियान के दौरान तीन कुख्यात माओवादियों को गिरफ्तार किया गया।


गुप्त सूचना के आधार पर पामेड़ थाना और केरिपु 151 की टीम ने धरमाराम और जीड़पल्ली के जंगलों में सघन सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान तीनों माओवादियों को पकड़ने में सफलता मिली। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने अपराध स्वीकार किए और माओवादी संगठन में अपनी भूमिकाओं का खुलासा किया।


गिरफ्तार माओवादियों में रामबाबू पूनेम (DAKMS अध्यक्ष),पिता समैया,उम्र 25 वर्ष, जाति दोरला, निवासी धरमाराम, थाना पामेड़, इनाम ₹1,00,000, लखमा मड़कामी (मिलिशिया डिप्टी कमांडर),पिता मंगरू, उम्र 35 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी जीड़पल्ली, थाना पामेड़, हड़मा माड़वी (मिलिशिया कमांडर), पिता भुसका,उम्र 37 वर्ष, जाति मुरिया, निवासी इंकाल, थाना पामेड़ शामिल हैं।


गिरफ्तार माओवादियों ने जिले में कई गंभीर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। इनमें प्रमुख 7 अगस्त 2024 को ग्राम बड़शनपाल के ग्रामीण का अपहरण, हत्या और लूट, चिंतावागु केरिपु कैंप पर हमला करना है।


गिरफ्तार माओवादियों के विरुद्ध पामेड़ थाना में वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर माननीय जेएमएफसी न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।



Image

Post a Comment

0Comments
Post a Comment (0)
Blogger Templates